मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बिहार पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़े साइबर फ्रॉड और आतंकी फंडिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक निवासी भूषण चौधरी और उसके बेटे गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस की छापेमारी में ऐसे चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बरामद सामानों में –
100 करोड़ रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड5 देशों की करेंसी5 कीमती रोलेक्स घड़ियां98 आधार कार्ड, 16 वोटर आईडी, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 5 श्रम कार्ड4 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 चेकबुक, 9 अलग-अलग स्कैनर और संदिग्ध दस्तावेज.
सबसे अहम बरामदगी एक लेजर बुक है, जिसमें करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज है।
सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से साइबर फ्रॉड कर रहा था और उससे होने वाली कमाई को आतंकी संगठनों तक पहुंचा रहा था। पुलिस मुख्यालय पटना से आई विशेष टीम और स्थानीय थाने की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।
फिलहाल गिरफ्तार बाप-बेटे से गहन पूछताछ चल रही है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क के तार खंगाल रही है।
Views: 180
