करवा चौथ पर ‘पत्नी धर्म’ निभाती रहीं ज्योति सिंह, बोलीं- “मेरी जैसी अभागन कोई और न बने”, पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार!

करवा चौथ पर ‘पत्नी धर्म’ निभाती रहीं ज्योति सिंह, बोलीं- “मेरी जैसी अभागन कोई और न बने”, पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार!

पटना: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब घरेलू दहलीज से निकलकर सोशल मीडिया और राजनीति के गलियारों तक पहुंच गया है। एक ओर जहां पवन सिंह चुनावी दबाव और परिवार पर साजिश के आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह सुहाग का व्रत रखकर ‘पत्नी धर्म’ निभा रही हैं—वो भी उसी पति के लिए जिसने कथित रूप से उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस बुला ली थी!

लाल साड़ी, चांद की पूजा और छलकते आंसू!

करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे लाल साड़ी में पूरी तरह सुहागन की तरह सजी-धजी चांद को अर्घ्य देती दिखीं। वीडियो के साथ लिखा भावुक संदेश:
“पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।”

इस पोस्ट ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया। हजारों लोगों ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया, वहीं कुछ ने सलाह दी कि “हर बात सोशल मीडिया पर लाना रिश्तों में ज़हर घोल सकता है।”


ज्योति पर चुनाव लड़ने का दबाव, पवन ने कहा- ‘बस एक बार विधायक बनवा दो’

पवन सिंह ने अपने बयान में बड़ा खुलासा किया कि ज्योति सिंह विधायक बनना चाहती हैं और उन पर लगातार चुनाव लड़ने का दबाव डाला गया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योति के पिता ने कहा था, “बस एक बार बेटी को विधायक बनवा दो, फिर चाहे छोड़ देना!”
सिंगर का दावा है कि वे राजनीति में नहीं जाना चाहते थे, लेकिन दबाव में फंसते चले गए।


CM योगी से लगाई मदद की गुहार

विवाद के बीच ज्योति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा:
“जब एक बेटी पुलिस के जरिए घर से निकाली जाती है, तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे खोखले लगते हैं।”
उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और न्याय की मांग की।


फैंस बोले– “बिहार की बेटी बने विधायक”, सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त समर्थन

सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह को बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा:
“ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले। इस बार बिहार की बेटी विधायक बने!”
वहीं दूसरे ने कहा, “ज्योति सिंह अभागन नहीं, आने वाले समय की मजबूत नेता हैं।”


अब सवाल उठता है…

करवा चौथ के चांद के नीचे छिपे रिश्तों की कड़वाहट क्या कभी मिट पाएगी?
क्या पति-पत्नी का यह विवाद सोशल मीडिया से निकलकर कोर्ट तक जाएगा?
और क्या बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा उभर रहा है—ज्योति सिंह के रूप में?

Views: 89

TOTAL VISITOR: 50248299