तेजप्रताप बोले – “जनता का प्रेम ही मेरी असली ताक़त”

तेजप्रताप बोले – “जनता का प्रेम ही मेरी असली ताक़त”

अरवल।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी जन संवाद यात्रा के क्रम में अरवल जिले के अरवल विधानसभा स्थित गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी और दोपहर तक मैदान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से पूरी तरह भर गया।

तेजप्रताप यादव ने अपने संबोधन में जनता के उत्साह और समर्थन पर खुशी जताते हुए कहा, “अरवल के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने आकर जो आशीर्वाद और प्रेम दिया है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

”उन्होंने आगे कहा कि यह भीड़ सिर्फ़ एक जनसभा नहीं है, बल्कि यह जनता की उम्मीदों और बदलाव की ताक़त को दर्शाती है। यादव ने भरोसा दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से वे गरीब, किसान, नौजवान और हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।

सभा में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। तेजप्रताप ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके बीच रहेंगे और विकास की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Views: 183

TOTAL VISITOR: 50369439