हम के नेता के घर में बगावत

हम के नेता के घर में बगावत

बिहार के गयाजी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) में बगावत का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हम पार्टी में अंदर ही अंदर आपसी कलह सुलझने के बजाय बढ़ती जा रही है।

जहां ‘हम’ के प्रदेश महासचिव नंदलाल मांझी को पार्टी से हटा दिया गया है, वहीं गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड की जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी ‘हम’ की नेता हैं। इमामगंज विधानसभा से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी विधायक हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी ने इमामगंज से उम्मीदवारी की दावेदारी ठोक दी है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी भी दी है।

जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी का कहना है कि अगर हम पार्टी इमामगंज से टिकट नहीं देगी तो वह दीपा मांझी के खिलाफ पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

सुबह 10:15 बजे : पार्वती देवी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में एलान किया — “पार्टी ने अगर मुझे टिकट नहीं दिया, तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूँगी।”

⏰ सुबह 11:00 बजे : समर्थकों ने नारे लगाए — “पार्वती देवी ज़िंदाबाद।”

⏰ दोपहर 12:30 बजे : हम पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस, दीपा मांझी बनाम पार्वती देवी के बीच संघर्ष तेज।

⏰ दोपहर 01:00 बजे : स्थानीय राजनीति में खलबली, विपक्षी दल हालात पर नज़र गड़ाए हुए।

Views: 205

TOTAL VISITOR: 50369274