नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जीएसटी स्लैब में दिवाली तक बड़े सुधार किए जाने की घोषणा ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया। नतीजा यह रहा कि ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में जमकर लिवाली हुई।
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाई नई ऊंचाई

thebharatprime.com
बीएसई का सेंसेक्स 676.09 अंक (0.84%) चढ़कर 81,273.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 1,168 अंक की उछाल के साथ 81,765.77 तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 245.65 अंक (1%) चढ़कर 24,876.95 पर बंद हुआ और ट्रेडिंग के दौरान 25,022 के स्तर तक पहुंचा।
मारुति, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक ने दिखाई ताकत
सेंसेक्स की कंपनियों में Maruti Suzuki ने सबसे ज्यादा 8.94% की छलांग लगाई। इसके अलावा Bajaj Finance (5%), Ultratech Cement (3.71%), और Bajaj Finserv (3.7%) भी टॉप गेनर्स रहे। Mahindra & Mahindra, HUL और Trent में भी मजबूती दिखी। हालांकि, ITC (1.26%-), Tech Mahindra और L&T में गिरावट दर्ज की गई।
इन शेयरों पर बन सकती है नजर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में निवेशकों को कुछ चुनिंदा शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें शामिल हैं:
- Maruti Suzuki
- Pfizer
- Hyundai Motor India
- Ashok Leyland
- PG Electroplast
- Amber Enterprises
- Godrej Industries
इनमें से कई शेयरों ने अपना 52-सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो आगे और तेजी का संकेत देता है।
Views: 154
