राजस्थान में शुरू हुई 2nd ग्रेड टीचर भर्ती, 6500 पदों पर ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान में शुरू हुई 2nd ग्रेड टीचर भर्ती, 6500 पदों पर ऑनलाइन आवेदन

जयपुर। राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर सेकेंडरी (2nd ग्रेड) टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 6500 पदों पर भर्तियां होंगी।

कब से कब तक करें आवेदन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है और 17 सितंबर 2025 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही बीएड (B.Ed) अनिवार्य योग्यता रखी गई है।
  • चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

विषयवार रिक्तियां (कुल 6500 पद)

विषयपदों की संख्या
हिन्दी1052
अंग्रेजी1305
संस्कृत940
गणित1385
विज्ञान1355
सामाजिक विज्ञान401
उर्दू48
पंजाबी11
सिंधी02
गुजराती01
कुल6500

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह भर्ती लंबे समय से इंतजार कर रहे उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है जो राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अध्यापक बनना चाहते हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी और जल्द ही लिखित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

Views: 295

TOTAL VISITOR: 50219166