मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत दो हसीना काजोल और ट्विंकल खन्ना एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं, लेकिन फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक नए टॉक शो के लिए है. प्राइम वीडियो इंडिया ने आज, 22 जुलाई को अपने एक नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ऑफिशियल एलान किया है, जिसकी मेजबानी काजोल और ट्विंकल खन्ना करेंगी.
प्राइम वीडियो ने मंगलवार को ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का पोस्टर जारी करते हुए अपने शो का एलान किया. इस आगामी टॉक शो का निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया जा रहा है. ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में दो हसीनाएं की ऊर्जा से भरपूर, बेबाक बातचीत, हंसी और कमेंट्री और बहुत कुछ देखने को मिलेगी. शो का पोस्टर जारी कर
Views: 153
