सीतामढ़ी पुलिस ने खोला बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट, पति-पत्नी समेत दो गिरफ्तार, 1.30 करोड़ का ट्रांजैक्शन उजागर

सीतामढ़ी पुलिस ने खोला बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट, पति-पत्नी समेत दो गिरफ्तार, 1.30 करोड़ का ट्रांजैक्शन उजागर

सीतामढ़ी: जिले की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि जिस म्यूल अकाउंट से ठगी का धंधा चल रहा था, उस पर पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के संचालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बरामदगी

पुलिस ने छापेमारी में गिरोह से

1 लैपटॉप

3 मोबाइल फोन

1 फिंगरप्रिंट स्कैनर

₹25,900 नकद

विभिन्न कंपनियों की मुहर और दस्तावेज
जब्त किए हैं।

म्यूल अकाउंट का खुलासा

डीएसपी साइबर थाना आलोक कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय और NCRP पोर्टल की जांच से संदिग्ध खाता 3226120250000267 का पता चला। यह खाता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, सीतामढ़ी का है। मई 2025 में खोले गए इस खाते में महज दो माह के भीतर करीब ₹1.30 करोड़ का लेन-देन हुआ।

खाते का KYC दस्तावेज बताता है कि यह खाता Vittastra Micro Finance Ltd. के नाम से खुला है। इसके डायरेक्टर अशोक कुमार (भदियन गांव, थाना नानपुर) और उनकी पत्नी किरण देवी हैं।

गिरोह की करतूत

पूछताछ में अशोक कुमार ने कबूल किया कि वह और उसके साथी –

नौशाद खान (सिवान, थाना मैरवा),

विमल शुक्ला (सिवान, थाना गुठनी),

सुनील तथा अन्य –

फर्जी निवेश योजनाओं (Cric fx, Fire Map आदि) के जरिए आम जनता से ठगी करते थे। आरोपियों ने साल 2023 और 2024 में भी SWG और Appex Stock Investment Fraud के जरिए लोगों को चूना लगाया था। इन बातों की पुष्टि अशोक के मोबाइल चैट से भी हुई।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

अशोक कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने सिवान से नौशाद खान को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में साइबर थाना सीतामढ़ी में कांड संख्या 49/25 दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

? साइबर पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने निवेश योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर लोगों को ठगा है और जांच आगे और चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है।

Views: 336