राजधानी दिल्ली से आज एक बड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,
सीएम गुप्ता जब जनता से मिल रही थीं, उसी दौरान अचानक एक शख्स आगे बढ़ा और उन पर थप्पड़ जड़ दिया।चश्मदीद शैलेंद्र कुमार, जो सीवर की शिकायत लेकर आए थे, ने बताया –“मैं गेट पर ही था, तभी अफरा-तफरी मच गई।
मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा
मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह बिल्कुल गलत है।”वहीं मौके पर मौजूद अंजलि, जो जनसुनवाई में शामिल थीं, ने कहा –“यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया मुख्यमंत्री तक पहुंचकर थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी चूक है। मैं वहीं मौजूद थी, आरोपी बोल ही रहा था कि अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस तुरंत उसे पकड़कर ले गई।
”फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियाँ भी पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।
Views: 272
