रांची: झारखंड के दिग्गज नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में बनने वाला स्मारक स्थल रांची में बनाया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया तेज़ कर दी है।
स्मृति स्थल के लिए रांची के भुसूर मौजा
सूत्रों के अनुसार, स्मृति स्थल के लिए रांची के भुसूर मौजा (बाईपास रोड) को चुना गया है। यहां HEC से अधिग्रहित 59.13 एकड़ ज़मीन में से करीब चार एकड़ ज़मीन स्मारक के लिए अलग रखी जाएगी। यह स्थान DPS स्कूल के पास और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग पर स्थित है।
बापू वाटिका की तर्ज़ पर
सरकार की योजना है कि इस स्मृति स्थल को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका की तर्ज़ पर तैयार किया जाए। इसमें हरित क्षेत्र, सजावटी प्रकाश व्यवस्था और शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह स्थल VVIP मार्ग पर है, जहाँ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक का आवागमन होता है। ऐसे में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के लिए यह जगह सबसे उपयुक्त मानी जा रही है।
स्मृति स्थल VVIP मार्ग पर बनेगा
शुरुआती चर्चा में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि स्मारक नेमरा (शिबू सोरेन का पैतृक गांव) में बनेगा, लेकिन सरकार ने रणनीतिक दृष्टिकोण से रांची को अंतिम रूप दिया है
Views: 261
