अमेरिका से टकराव की तैयारी में भारत, सरकार ने बना लिया प्लान – टैरिफ विवाद में अब होगी आर-पार की लड़ाई!

अमेरिका से टकराव की तैयारी में भारत, सरकार ने बना लिया प्लान – टैरिफ विवाद में अब होगी आर-पार की लड़ाई!

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक टकराव एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क और व्यापारिक शर्तों के जवाब में कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इस प्लान के तहत भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर ऊँचे टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है, जिससे अमेरिका पर आर्थिक दबाव बनाया जा सके।

बराबरी का जवाब :वाणिज्य मंत्रालय

वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम “बराबरी का जवाब” देने के उद्देश्य से उठाया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत का यह निर्णय अमेरिका की हालिया व्यापार नीति और भारतीय उत्पादों पर बढ़ाए गए शुल्क के प्रतिकार के रूप में होगा।

भारत अब हर स्तर पर अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा।

सरकारी सूत्र बताते हैं कि प्रस्तावित टैरिफ बढ़ोतरी में कृषि उत्पादों, टेक्नोलॉजी सामान और लग्ज़री गुड्स शामिल हो सकते हैं। इससे न केवल घरेलू उद्योगों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि अमेरिका को यह संदेश भी जाएगा कि भारत अब हर स्तर पर अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा।

पीछे हटने के मूड में नहीं भारत

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह कदम लागू होता है तो दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि, कूटनीतिक स्तर पर समाधान खोजने के प्रयास भी जारी हैं, लेकिन सरकार इस बार पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही।

Views: 178

TOTAL VISITOR: 50368399