दुनियाभर में कई डिग्रियां हैं, जिन्हें हासिल करने के बाद अच्छी नौकरी और बढ़िया पैकेज मिल जाता है, लेकिन एक डिग्री ऐसी भी है, जिसके बाद कंपनियां खुद चलकर आपको जॉब ऑफर करने आती हैं। यही नहीं, इस डिग्री के धारक आसानी से लाखों रुपये महीने और सालाना करोड़ों रुपये का पैकेज पा सकते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में PhD
जी हां, हम बात कर रहे हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में PhD की। इस वक्त टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में टॉप लेवल AI रिसर्चर्स की जबरदस्त मांग है। जहां एक तरफ दुनिया भर में टेक सेक्टर में छंटनी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ AI रिसर्च के विशेषज्ञों की वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
AI रिसर्चर्स को लाने के लिए होड़
हर बड़ी टेक कंपनी — चाहे वो गूगल हो, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा या ओपनएआई — अपने यहां सबसे बेहतरीन AI रिसर्चर्स को लाने के लिए होड़ में है। इस फील्ड में लोगों को इतनी अधिक सैलरी दी जा रही है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 5-10 साल में AI रिसर्च इंडस्ट्री का विस्तार और भी तेजी से होगा, और इस फील्ड में PhD धारकों के लिए अवसर आसमान छू लेंगे।
Views: 361
