तनीषा मुखर्जी का ग्लैमरस अवतार, काजोल को भी पीछे छोड़ दिया

तनीषा मुखर्जी का ग्लैमरस अवतार, काजोल को भी पीछे छोड़ दिया

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी तनीषा मुखर्जी एक बार फिर अपने स्टाइल और अंदाज से सुर्खियों में हैं। 47 साल की उम्र में भी तनीषा का फैशन सेंस और खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है। अक्सर अपनी बड़ी बहन काजोल से तुलना झेलने वाली तनीषा इस बार अपने लुक में इतनी शानदार लगीं कि फैंस ने उन्हें एवग्रीन एक्ट्रेस तक कह डाला।

इस बार तनीषा ने खुले लंबे बालों और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। उनका आउटफिट खास था—शाइनिंग फैब्रिक से बना क्रॉप टॉप, जिसके बॉर्डर पर शीर डिटेलिंग नजर आई। टॉप की शॉर्ट लेंथ ने उनकी फिटनेस और फिगर को खास तौर पर हाइलाइट किया।

लुक को पूरा करने के लिए तनीषा ने वाइट कलर की रफल डिजाइन वाली स्कर्ट कैरी की। इसकी लेयरिंग और फ्लाइंग फैब्रिक ने आउटफिट को क्लासी और सॉफ्ट टच दिया। यही वजह रही कि उनका यह लुक पार्टी से लेकर डेट नाइट और कॉलेज इवेंट तक, हर मौके के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

फैंस सोशल मीडिया पर तनीषा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई ने लिखा कि उनकी अदाएं और स्टाइल काजोल से भी ज्यादा गॉर्जियस लग रही हैं।

Views: 89

TOTAL VISITOR: 50219387