र्शिदाबाद (प. बंगाल):
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में सोमवार को TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर ईडी (Enforcement Directorate) की बड़ी कार्रवाई हुई। जैसे ही ईडी की टीम छापेमारी के लिए उनके बुरवान स्थित आवास पर पहुंची, विधायक दीवार फांदकर भागने लगे। लेकिन ईडी अधिकारियों ने उन्हें पास के खेत में दौड़ाकर पकड़ लिया।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के वक्त साहा के कपड़े और शरीर पर मिट्टी लगी थी। छापेमारी के दौरान उन्होंने सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की और अपने मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिए। ईडी ने तालाब से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में विधायक की कथित संलिप्तता को लेकर की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Views: 278
