वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू: ऋतिक और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, प्रोमो में दिखा हाई-ऑक्टेन एक्शन

वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू: ऋतिक और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, प्रोमो में दिखा हाई-ऑक्टेन एक्शन

मुंबई, 10 अगस्त 2025:
यशराज फिल्म्स (YRF) की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। निर्देशक अयान मुखर्जी की इस बिग बजट एक्शन-थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, और मेकर्स ने इसके साथ एक नया धमाकेदार प्रोमो भी जारी किया है।


प्रोमो में जबरदस्त एक्शन और टेंशन

नए प्रोमो में सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। इस बार दोनों किरदार आमने-सामने हैं, और कहानी में ऐसे ट्विस्ट्स हैं जो ‘स्पाई यूनिवर्स’ को एक नया मोड़ देने वाले हैं।



स्पाई यूनिवर्स का छठा धमाका

‘वॉर 2’, YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। इस यूनिवर्स की खास बात है इंटरकनेक्टेड कहानियां और हर बार बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन वैल्यू।

Views: 165

TOTAL VISITOR: 50368130