FIR विवाद पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा – “हम बिहारी हैं, ठेठ बिहारी!”

FIR विवाद पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा – “हम बिहारी हैं, ठेठ बिहारी!”

पटना:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन लोगों पर कड़ा प्रहार किया है, जिन्होंने उन्हें “जुमलों की दुकान” कहने पर FIR दर्ज करवाई। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल “जुमलों की दुकान” ही नहीं बल्कि “झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरर, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर और सुपर बाजार” है।

तुम्हारी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा – सुनो वोट चोरों, तेजस्वी बिहार का लाल है। तुम्हारी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है। हिम्मत है तो देश के हर राज्य के हर थाने में केस दर्ज करो।उन्होंने आगे कहा कि विरोधियों को लगता है कि हर कोई डरपोक है, लेकिन ऐसा नहीं है। “हम बिहारी हैं, ठेठ बिहारी।” तेजस्वी ने कहा।

अब तेजस्वी के तीखे पलटवार

राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी यादव के इस बयान को बीजेपी और राजद के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप की नई कड़ी माना जा रहा है। FIR दर्ज करने की कार्रवाई के बाद अब तेजस्वी के इस तीखे पलटवार से बिहार की राजनीति में गरमाहट और बढ़ गई है।

Views: 290

TOTAL VISITOR: 50219339