जोहान्सबर्ग/नई दिल्ली:महिला क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वान निएकेर्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला बदलते हुए वापसी का ऐलान किया है।
क्रिकेट बोर्ड और फैन्स से माफी भी मांगी
उन्होंने क्रिकेट बोर्ड और फैन्स से माफी भी मांगी है।निएकेर्क, जो 2016 से 2021 तक साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान रहीं, ने मार्च 2023 में अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप से पहले वह दोबारा मैदान में उतरने को तैयार हैं।
पूर्व कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा
पूर्व कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा – “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से वापस आने का फैसला किया है।
इस दौरान मुझे एहसास हुआ कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मैंने कितना मिस किया है। अब मैं एक बार फिर वह मौका पाने के लिए अपना सबकुछ देने को तैयार हूं।
डेन वान निएकेर्क साउथ अफ्रीका के लिए 2009 में डेब्यू करने वालीं और उन्होंने वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी के रूप में इतिहास रचा। अब वर्ल्डकप से पहले उनकी वापसी टीम के लिए किसी बड़े बूस्टर से कम नहीं मानी जा रही।
Views: 227
