अब दीवारों के कान नहीं… AI के कान हैं 10 फीट लंबे

अब दीवारों के कान नहीं… AI के कान हैं 10 फीट लंबे

पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस शोधकर्ताओं ने एक ऐसी हाई-टेक तकनीक विकसित की है, जो महज़ 10 फीट की दूरी से किसी मोबाइल पर हो रही बातचीत को सुन सकती है—वह भी बिना किसी स्पाईवेयर या कॉल टैपिंग के।

इस अनोखी खोज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि यह फोन से निकलने वाली बेहद हल्की कंपन (micro-vibrations) को पकड़कर उसमें मौजूद शब्दों का अंदाजा लगा सकती है।


पेगासस से भी आगे की टेक्नोलॉजी

जहां पहले फोन की जासूसी के लिए पेगासस जैसे उन्नत स्पाईवेयर की जरूरत होती थी, अब यह AI तकनीक दीवार या मेज पर महसूस होने वाले कंपन से ही बातचीत का रहस्य खोल सकती है।


प्राइवेसी के लिए खतरे की घंटी

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आविष्कार सुरक्षा एजेंसियों के लिए तो वरदान हो सकता है, लेकिन आम लोगों की प्राइवेसी के लिए अभूतपूर्व खतरा है। क्योंकि अब आपको सिर्फ अपने फोन को ही नहीं, बल्कि अपने आसपास की हवा और सतहों को भी ‘संदेह की नज़रों’ से देखना होगा।

Views: 205

TOTAL VISITOR: 50368279