PM मोदी ने ट्रंप के फोन कॉल नहीं उठाए, भारत के कड़े रुख से टूटा अमेरिका का घमंड!

PM मोदी ने ट्रंप के फोन कॉल नहीं उठाए, भारत के कड़े रुख से टूटा अमेरिका का घमंड!

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव और गहराता दिख रहा है। जर्मन अख़बार फ्रैंकफर्टर अलगेमाइन जितुंग (FAZ) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इसे अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के खिलाफ भारत का सख्त संदेश माना जा रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप भारत पर अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने का दबाव बना रहे थे, लेकिन पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि किसानों के हित में भारत किसी दबाव में नहीं झुकेगा। पहले भी पीएम मोदी ने कहा था कि किसानों की भलाई के लिए भारत चाहे किसी दोस्ती की कुर्बानी क्यों न दे, पर पीछे नहीं हटेगा।

?? ट्रंप का पलटवार

मोदी के इस रुख के बाद, ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। यह फैसला दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में और तनाव ला सकता है।


?? फिजी पीएम का इशारा

भारत आए फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका ने पीएम मोदी से मुलाकात में इशारों-इशारों में कहा—

“कोई आपसे खुश नहीं है, लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप असहज परिस्थितियों को झेल सकते हैं।”

Views: 180

TOTAL VISITOR: 50219353