रांची, स्वास्थ्य डेस्क।28 वर्षीय राहुल को महीनों से लगातार थकान, चक्कर और हाथ-पाँव में झनझनाहट की शिकायत थी। शुरुआत में उसने इसे काम का तनाव समझा, लेकिन जब हालत बिगड़ती गई तो डॉक्टर से परामर्श लिया।
जाँच में खुलासा हुआ कि राहुल को विटामिन B12 की गंभीर कमी है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह कमी हल्की थकान से शुरू होकर धीरे-धीरे खून की कमी (एनीमिया), नसों का नुकसान और दिमागी बीमारियों तक पहुँचा सकती है।
डॉक्टरों की राय
डॉक्टरों का कहना है कि शाकाहारी खानपान करने वालों में यह कमी आम है। दूध और दही में B12 की थोड़ी मात्रा होती है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अगर समय पर इलाज न हो तो नर्वस सिस्टम को स्थायी नुकसान पहुँच सकता है।
टेस्ट से हुआ खुलासा
Serum Vitamin B12 Test – राहुल का लेवल 170 pg/mL (नॉर्मल 200-900)Homocysteine Test – बढ़ा हुआCBC Report – एनीमिया की पुष्टि
B12 के स्रोत
Non-Veg: मछली, अंडा, चिकन, लीवर
Vegetarian: दूध, दही, पनीर (कम मात्रा)शाकाहारी विकल्प: Fortified cereals, soy milk, nutritional yeast
विशेषज्ञों की सलाह
लक्षण दिखते ही मरीज को खून की जाँच करानी चाहिए। कमी मिलने पर डॉक्टर की देखरेख में सप्लीमेंट और इंजेक्शन लेना सुरक्षित है।
Views: 171
