भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन का सबसे बड़ा सप्लायर: अश्विनी वैष्णव

भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन का सबसे बड़ा सप्लायर: अश्विनी वैष्णव

बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन का शीर्ष सप्लायर बन गया है। देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का मूल्य अब ₹12 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए वैष्णव ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन 6 गुना बढ़ा है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 8 गुना बढ़कर ₹3 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता भारत

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है। मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग का मूल्य महज़ ₹18,000 करोड़ से बढ़कर आज कई लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वैष्णव ने जोर देकर कहा कि यह सफलता ‘मेक इन इंडिया’ और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं के कारण संभव हुई है, जिसने वैश्विक कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए आकर्षित किया।

Views: 91

TOTAL VISITOR: 50219389