रांची। संघर्ष और मेहनत की मिसाल पेश करते हुए झारखंड के गिरिडीह ज़िले के कपिलो पंचायत निवासी सूरज यादव ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। सूरज को 110वीं रैंक प्राप्त हुई है और अब वे डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त होंगे।सूरज यादव का सफर आसान नहीं रहा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ डिलीवरी बॉय का काम भी करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने दूसरे प्रयास में जेपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता पाई।परिवार और गांव में सूरज की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं। सूरज ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से सफलता जरूर मिलती है।
Views: 588
