मुजफ्फरपुर (बिहार) — साहेबगंज थाना इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मंगलवार को एक ऐसा एनकाउंटर हुआ, जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। यह मुठभेड़ किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी।जानकारी के मुताबिक, अपराधी एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर इलाके में पहुंचे थे।
इस दौरान पुलिस टीम बाइक पर ही उनका पीछा करने लगी। पुलिस ने घेराबंदी की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने अचानक गाड़ी को रिवर्स गियर में तेज़ी से दौड़ा दिया।इसके बावजूद पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटे। बाइक सवार जवानों ने स्कॉर्पियो का पीछा जारी रखा और फिर दो पुलिसकर्मियों ने सामने से ही अपराधियों के टायरों को निशाना बनाकर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बिहार में ऐसा एनकाउंटर वीडियो पहले कभी देखने को नहीं मिला।फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो और अपराधियों की तलाश तेज कर दी है और इलाके में नाकेबंदी कर छापेमारी जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,
अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार होकर अशोक चौक से गांधी चौक की ओर आ रहे थे। तभी पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने रफ्तार बढ़ाकर गाड़ी को रिवर्स गियर में डाल दिया और भागने लगे।खतरे को जानते हुए भी पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटे। उन्हें यह भी अंदेशा था कि अपराधी गाड़ी चढ़ाकर कुचल सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद जांबाज अफसरों ने सामने से स्कॉर्पियो के टायरों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसके बावजूद अपराधी मौके से रिवर्स गाड़ी दौड़ाकर फरार होने में सफल रहे।
क्या कहा पुलिस ने?
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से इलाके में पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही वे गाड़ी समेत भाग निकले। उन्होंने कहा कि फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Views: 140
