”पटना।
राजद (RJD) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्विटर (X) पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि —
“माँ तो माँ होती है, चाहे इंसान की हो या जानवर की। किसी की भी माँ, बहन या बेटी के लिए अपशब्द बोलना निंदनीय है।”
तेजस्वी यादव ने ट्वीट में आरोप लगाया कि—
प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं और लड़कियों से जुर्म करने के आरोपी नेताओं का प्रचार करते हैं और उन्हें जिताने की अपील करते हैं, तो उसे ‘मास्टर स्ट्रोक’ कहा जाता है।
मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी और नेता प्रतिपक्ष की माँ को ‘विधवा’ और ‘जर्सी गाय’ कहकर संबोधित किया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर मोदी ने कहा था कि “DNA ही खराब है।”
हाल ही में बिहार विधानसभा में उनकी माँ को गाली दी गई, और प्रधानमंत्री ने उस विधायक की पीठ थपथपाई।
एक बीजेपी नेता ने राजद प्रवक्ता को बलात्कार की धमकी दी, बाद में उसे प्रधानमंत्री के जहाज़ तक सम्मानित कर बुलाया गया।
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया, गुजरात में बिहारियों को गाली दी गई, किसान आंदोलन में हजारों किसानों की मौत हुई, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे।
तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि यह सब “दोहरा चरित्र और प्रपंच” है ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।
Views: 153
