नवरात्रि का पर्व आते ही घर-घर में व्रत और पूजा-अर्चना का माहौल शुरू हो जाता है। इन नौ दिनों में शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखना ज़रूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने एक खास व्रत डाइट प्लान सुझाया है, जो वजन नियंत्रित रखने के साथ-साथ एनर्जी लेवल भी दोगुना करता है।
सुबह की शुरुआत
गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएँ। इसके साथ एक कटोरी मौसमी फल जैसे सेब, पपीता, अमरूद या केला लें।
ड्राई फ्रूट्स में 5-6 बादाम, 2 अखरोट और 4 किशमिश का सेवन करें।
?️ नाश्ता
दही के साथ फल खाएँ। चाहें तो नारियल पानी या ग्रीन टी ले सकते हैं।
दोपहर का भोजन
हल्का-फुल्का खाना बेहतर रहेगा। सेब, खीरा, टमाटर और गाजर का सलाद खाएँ। साथ में दही या रायता ले सकते हैं।
शाम का नाश्ता
भुना हुआ मखाना, ग्रीन टी या नींबू पानी और फल (अनार, सेब या पपीता) लें।
रात का भोजन
सामक के चावल और लौकी, कद्दू या पालक जैसी हल्की सब्जियों के साथ खाएँ।
सोने से पहले
एक गिलास गुनगुना दूध पिएँ। चाहें तो इसमें चीनी की जगह शहद डालें।
यह डाइट चार्ट न केवल व्रत के दौरान पाचन को दुरुस्त रखेगा, बल्कि शरीर को भरपूर पोषण और एनर्जी भी देगा।
Views: 122
