लालच, मोहब्बत और सच्चाई का खेल

लालच, मोहब्बत और सच्चाई का खेल

सीमा मिश्रा… एक गृहिणी, जिसके पास सबकुछ था—पति, बच्चे और एक सम्मानजनक जिंदगी। लेकिन जब उसे एक चमचमाती कार का सपना दिखाया गया, तो उसने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ने का फैसला कर लिया।

सीमा ने अपने दिल और भरोसे की डोर अब्दुल नामक युवक को सौंप दी। वह सोचती थी कि अब्दुल एक बड़े आदमी का बेटा है, जिसके पास आलीशान जिंदगी और महंगी कार है।

कार को देखकर सीमा का दिल मचल गया

मोहब्बत और लालच के इस जाल में फंसकर वह अपना संसार छोड़ गई।लेकिन सच्चाई बहुत जल्द सामने आ गई।जिस कार को देखकर सीमा का दिल मचल गया था, वह अब्दुल की नहीं निकली। असलियत यह थी कि अब्दुल एक साधारण बस ड्राइवर था। यह सुनकर सीमा के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

अपना सबकुछ दांव पर लगाकर जब वह अब्दुल के पास पहुंची, तो उसके सपने चकनाचूर हो गए। टूटे मन और हताशा में सीमा फिर से अपने घर लौटी और पति से माफी मांगते हुए वापस अपनाने की गुहार लगाई।

लेकिन इस बार पति ने साफ इंकार कर दिया। उसने कहा – “जो भरोसा एक बार टूट जाता है, उसे दोबारा जोड़ना आसान नहीं।”

Views: 131

TOTAL VISITOR: 50219336