“पत्नी को दोस्त के हवाले किया, बदले में ली उसकी पत्नी… अजीबोगरीब केस से दंग पुलिस

“पत्नी को दोस्त के हवाले किया, बदले में ली उसकी पत्नी… अजीबोगरीब केस से दंग पुलिस

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दोस्तों ने आपसी सहमति से अपनी-अपनी पत्नियों की अदला-बदली कर ली। जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो हड़कंप मच गया और घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों को ‘शांति भंग’ की धाराओं में पाबंद कर दिया गया।

घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की है। यहां के निवासी अनूप यादव और पप्पू कोरी अहमदाबाद में नौकरी करते थे और परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते थे। इसी दौरान दोनों परिवारों में अजीबोगरीब समीकरण बन गए।

कुछ समय पहले अनूप ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और दोस्त पप्पू पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। मामला जब बाराबंकी पहुंचा तो सारा सच सामने आया।

? पत्नी का आरोप – अनूप शादी के दो साल बाद से ही मारपीट करता था और उसने दबाव डाला कि वह उसके दोस्त पप्पू के साथ रहे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

? पप्पू का आरोप – अनूप उसकी गैरहाज़िरी में उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। बदले में उसने अपनी पत्नी पप्पू के पास छोड़ दी।

इस सनसनीखेज “वाइफ स्वैपिंग केस” ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पत्नियां अपने-अपने घर लौटने को तैयार हो गईं।

लोनी कटरा थाने के इंस्पेक्टर अभय मौर्य ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। यदि आगे कोई नई शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 246

TOTAL VISITOR: 50219391