औरंगाबाद/पटना। चलती ट्रेन में किसी अजनबी पर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी दर्दनाक मिसाल सामने आई है। औरंगाबाद जिले की रहने वाली रेणु देवी के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक मां का कलेजा छलनी कर दिया।
रेणु देवी 23 अगस्त को कोटा से पटना अपने छह महीने के बेटे देवांश राज उर्फ आर्यन के साथ लौट रही थीं। ट्रेन की जनरल बोगी में उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। सफर के दौरान दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे भरोसा कायम हो गया। लेकिन यही भरोसा उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ।
शौचालय गई मां, मौका देखकर फरार हुआ युवक
पटना जंक्शन पहुंचने से पहले रेणु देवी ने अपने बेटे को युवक की गोद में देकर शौचालय चली गईं। जब लौटीं, तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर रुक चुकी थी। लेकिन युवक और बच्चा दोनों सीट से गायब थे।
महिला ने स्टेशन पर खूब तलाश की,
लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में रेल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें युवक लाल टोपी पहने बच्चे को गोद में लेकर प्लेटफॉर्म से तेजी से निकलता दिखा।
एफआईआर दर्ज,
पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद रेणु देवी ने 24 अगस्त को पटना रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल वह पुलिस की अभिरक्षा में हैं और जांच जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गम का माहौल है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में भी गम का माहौल है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
? अभी तक बच्चा बरामद नहीं हुआ है और आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी गई है।
Views: 165
