Latehar में बड़ा आत्मसमर्पण: JJMP के 9 माओवादी हथियारों के साथ सरेंडर, ₹23 लाख के इनामी कमांडर भी शामिल

Latehar में बड़ा आत्मसमर्पण: JJMP के 9 माओवादी हथियारों के साथ सरेंडर, ₹23 लाख के इनामी कमांडर भी शामिल

झारखंड के Latehar जिले में सोमवार को उग्रवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण हुआ। झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के 9 माओवादी कैडर ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।सबसे बड़ी बात यह रही कि इनमें संगठन के शीर्ष और सब-ज़ोनल कमांडर शामिल थे, जिन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों के नाम और पद:

रवींद्र यादव (ज़ोनल कमांडर) — ₹5 लाख इनामी, 14 मामले दर्ज। उनके पास से 2 AK-47, 3 रायफल और 1,241 कारतूस बरामद।

अखिलेश रवींद्र यादव (सब-ज़ोनल कमांडर) — ₹5 लाख इनामी। AK-47 और 256 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण।

बलदेव गंजहु (सब-ज़ोनल कमांडर) — ₹5 लाख इनामी, 9 मामलों में वांछित।

मुकेश राम यादव (सब-ज़ोनल कमांडर) — ₹5 लाख इनामी, 21 मामलों में वांछित।पवन उर्फ़ राम प्रसाद (सब-ज़ोनल कमांडर) — ₹3 लाख इनामी।

ध्रुव (एरिया कमांडर) — 3 मामलों में वांछित, एक रायफल के साथ आत्मसमर्पण।शृवण सिंह (एरिया कमांडर) — AK-47, एक रायफल और 131 कारतूस के साथ सरेंडर।मुकेश गंजहु (एरिया कमांडर) — AK-47 और 154 कारतूस बरामद।

बरामद हथियार

4 , AK-47 रायफल1 AK-56 रायफल3 SLR1,782 कारतूस और 26 मैगज़ीन

झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

लगातार दबाव के बाद JJMP संगठन की कमर टूट गई है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि Latehar और आसपास JJMP अब लगभग खत्म हो चुका है। जनवरी 2025 से अब तक झारखंड पुलिस ने 75 माओवादी गिरफ्तार किए हैं और कई ने आत्मसमर्पण किया है।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि उग्रवादियों ने चार एके-47 राइफलों और तीन एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण किया। जेजेएमपी के जोनल कमांडर रविंद्र यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था और वह 14 मामलों में वांछित था। एसपी ने बताया कि उसने दो एके-47, तीन राइफल और 1,241 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीन उप-जोनल कमांडरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था । उनमें 10 मामलों में वांछित अखिलेश रविन्द्र यादव, नौ मामलों में वांछित बलदेव गंझू और 21 मामलों में वांछित मुकेश राम शामिल हैं। एक अन्य उप-जोनल कमांडर, जिसकी पहचान पवन उर्फ राम प्रसाद के रूप में हुई है, उसपर 3 लाख रुपये का इनाम था और वह तीन मामलों में वांछित था।

-?

Views: 154

TOTAL VISITOR: 50248315