फिर टूटी सुरक्षा, रिमांड होम से दो किशोर दीवार फांदकर फरार,

फिर टूटी सुरक्षा, रिमांड होम से दो किशोर दीवार फांदकर फरार,

आधी रात की खामोशी में भाग निकले कैदी, पुलिस ने छेड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन

अप्रैल में 21 कैदियों के फरार होने की घटना के बाद अब फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): बुधवार रात करीब 3 बजे चाईबासा रिमांड होम से दो किशोर कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। अंधेरे और कमजोर रोशनी का फायदा उठाते हुए दोनों भाग निकले।

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीर माना है और रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा के आदेश दिए हैं।

एसपी “फरार कैदियों की तलाश में टीम तैनात कर दी गई है। बहुत जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।”

Views: 209

TOTAL VISITOR: 50368475