रांची। झारखंड में इस बार स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परंपरा बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 अगस्त को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण नहीं करेंगे। उनकी जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराएंगे। राजभवन ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस 2025 के मोरहाबादी समारोह में ध्वजारोहण का कार्य राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करते रहे हैं।
‘एट होम कार्यक्रम’ को भी रद्द
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस वर्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले ‘एट होम कार्यक्रम’ को भी रद्द करने का निर्णय लिया है।
चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात
इससे पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Views: 263
