विकास की सौगात! प्रखंड को मिलेंगी आधे दर्जन से अधिक सड़कों का तोहफ़ा

विकास की सौगात! प्रखंड को मिलेंगी आधे दर्जन से अधिक सड़कों का तोहफ़ा

विधायक रामचंद्र सिंह ने किया सड़क निर्माण योजनाओं का ऐलान,

बरवाडीह: नवरात्रि के पावन महीने में बरवाडीह प्रखंड को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक रामचंद्र सिंह ने घोषणा की है कि प्रखंड में आधे दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नवरात्रि के अवसर पर इनका शिलान्यास किया जाएगा।

निर्माण होने वाली प्रमुख सड़कें

खुरा पंचायत अंतर्गत चमरडीहा–लंका–मगरा मार्ग

मंडल मार्ग स्थित बभंडी आरा मिल से बाँध होते हुए देवरी नदी तक सड़क

छेचा पंचायत में कोयल नदी तक जाने वाली दो सड़कें

मोरवाई पंचायत में मोरवाई बस्ती से जुड़ी दो सड़कें

चुगरू पंचायत के हेहेगड़ा में दो सड़कें

प्रखंड मुख्यालय से आदर्श नगर–बाजार (1) मार्ग

Views: 221

TOTAL VISITOR: 50369357