रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन हमें देश के शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद दिलाता है। सीएम सोरेन ने सभी से एकजुट होकर झारखंड और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
Views: 125
