शिबू सोरेन की विरासत में डूबे हेमंत, नेमरा में आम आदमी की तरह दिखे मुख्यमंत्री

शिबू सोरेन की विरासत में डूबे हेमंत, नेमरा में आम आदमी की तरह दिखे मुख्यमंत्री

नेमरा (झारखंड):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं, जहां वे बिल्कुल आम आदमी की तरह नजर आ रहे हैं। पिता और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा है, जिसमें सीएम अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हर परंपरा को निभा रहे हैं।श्राद्ध कर्म के साथ-साथ वे गांव की गलियों और पगडंडियों पर टहलते, किसानों से मिलते और जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बातचीत करते भी दिखाई देते हैं.

सीएम का कहना है— “गांव की मिट्टी में खुशबू है

सीएम का कहना है— “गांव की मिट्टी में खुशबू है और हरियाली में ठंडक है।”नेमरा में बिताए इन दिनों में मुख्यमंत्री में पिता की विरासत झलकती है— न केवल खून के रिश्ते में, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प में भी। झारखंड की धरती की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, कल-कल बहती नदियां और हरे-भरे खेत इस जुड़ाव को और गहरा बना देते हैं।

नेमरा में बिताए इन दिनों में मुख्यमंत्री में पिता की विरासत झलकती है— न केवल खून के रिश्ते में, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प में भी। झारखंड की धरती की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, कल-कल बहती नदियां और हरे-भरे खेत इस जुड़ाव को और गहरा बना देते हैं।

j

Views: 353

TOTAL VISITOR: 50368297