बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनावी मौसम की आहट के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर ही अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या निशांत कुमार 2025 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे?
इस मुद्दे पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने स्पष्ट किया है कि, “निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका निर्णय नीतीश कुमार और उनके परिवार को करना है। पार्टी इसपर कोई दबाव नहीं बनाएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान जरूरी है।”
निशांत जी को आगे लाइए, बिहार को नया नेतृत्व दीजिए’
पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर बीते दिनों ‘निशांत जी को आगे लाइए, बिहार को नया नेतृत्व दीजिए’ जैसे पोस्टर लगाए गए। इससे यह साफ़ है कि पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं।
निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, हरनौत, इस्लामपुर और दिघा विधानसभा सीटों से निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। खासकर नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत को इस्लामपुर सीट से चुनाव लड़ने का खुला निमंत्रण दिया है।
बेटा राजनीति में आने को इच्छुक नहीं
निशांत कुमार अब तक राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार ने स्वयं कई बार कहा है कि उनका बेटा राजनीति में आने को इच्छुक नहीं है। लेकिन बदलते राजनीतिक परिदृश्य और जेडीयू में नेतृत्व की अगली पीढ़ी को लेकर चल रही बहस के बीच अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं।
Views: 124
