पटना: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच बड़ा राजनीतिक संकेत सामने आया है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पर बढ़त बना ली है। यह मुकाबला इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि बांकीपुर पिछले करीब तीन दशकों से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है।
हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती दौर की गिनती में प्रशांत किशोर की बढ़त 1,000 से अधिक वोटों तक पहुंच गई है।
बांकीपुर सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना जारी है। यह उपचुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह प्रशांत किशोर का पहला चुनाव है और बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है।
चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ रुझानों में बदलाव संभव है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।
Views: 24
