मनिका में 51 लाख की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज केंद्र का शिलान्यास

मनिका में 51 लाख की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज केंद्र का शिलान्यास

मनिका प्रखंड क्षेत्र के विशुनबाध पंचायत में 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय (मल्टीपरपज) केंद्र का शिलान्यास झारखंड विधानसभा के सभापति एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता के हित में और भी योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर यादव, सुरेंद्र भारती, तस्लीम अंसारी, अंजु यादव, संजय सिंह, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अजय यादव, बीरेंद्र यादव, सरवर अंसारी, सरयू यादव, रविलाल सिंह, राजेंद्र यादव, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 161

TOTAL VISITOR: 50219305